Skip to main content

आज तक कोई नहीं पढा इस शख्स से अधिक, ये है भारत का सबसे पढ़ा लिखा व्यक्ति

आज तक कोई नहीं पढा इस शख्स से अधिक, ये है भारत का सबसे पढ़ा लिखा व्यक्ति

आज तक कोई नहीं पढा इस शख्स से अधिक, ये है भारत का सबसे पढ़ा लिखा व्यक्ति

भारत में डिजिटलाइजेशन का युग है। आज के दौर में सरकार बच्चों की पढ़ाई के लिए काफी बढ़ावा दे रही है। वहीं आज हम आपको एक एेसे इंसान के बारे में बताने जा रहे है जिसने अपनी लाइफ में इतनी पढ़ाई की अर्थात इतनी डिग्रीयां हासिल की है जिसके बाद से आज तक कोई भी इंसान इतना नहीं पढ़ा होगा।

यह व्यक्ति और कोई नहीं बल्कि कांग्रेस नेता डॉ. श्रीकांत जिचकर थे। इनका नाम भारत के सबसे योग्य व्यक्ति के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। पढाई के साथ साथ ये पेंटिंग, प्रोफेशनल फ़ोटोग्रेफी और एक्टिंग आदि भी करते थे। ढेर सारी डिग्रीयों के साथ साथ इनके पास ढेर सारे मैडल भी हैं और इनकी लाइब्रेरी में 52 हजार किताबें भी थीं। डॉ. श्रीकांत जिचकर का जन्म सन् 1954 में नागपुर के नजदीक हुआ था।

 कहा जाता है कि डॉ. श्रीकांत जिचकर ने सब से पहले एमबीबीएस किया और उसके बाद कई अलग अलग रिसर्च भी की। साइंस के साथ साथ उन्हें पॉलिटिक्स और थिएटर में भी शोध किए और जनर्लिज्म की पढ़ाई भी की है। उन्होंने एलएलबी के साथ एलएलएम की पढाई भी की। साल 1980 में उन्होंने अपनी सभी नौकरियों से इस्तीफा दे दिया और राजनीति में कदम रखा। काफी समय तक उन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ मिल कर भारत के लिए योगदान भी दिया। डॉ. श्रीकांत का निधन 2 जून 2004 को हुआ।

Comments